कोरिया प्रायद्वीप में युद्ध की आग ट्रम्प ने लगाई हैः प्यूंगयांग
इस बार कोरिया संकट का समाधान वार्ता से नहीं बल्कि युद्ध से होगा।
उत्तर कोरिया के विदेशमंत्री ने कहा है कि कोरिया प्रायद्वीप में संभावित युद्ध आरंभ करने के जिम्मेदार अमेरिकी राष्ट्रपति हैं।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार रि यांग हू ने रूसी समाचार एजेन्सी इतारतास के साथ साक्षात्कार में कहा कि इस समय उत्तर कोरिया और अमेरिका आमने- सामने हैं।
उत्तर कोरिया के विदेशमंत्री ने बल देकर कहा कि कोरिया प्रायद्वीप में युद्ध की आग ट्रम्प ने लगाई है और इस बार कोरिया संकट का समाधान वार्ता से नहीं बल्कि युद्ध से होगा।
उत्तर कोरिया की न्यूज़ एजेन्सी ने भी शुक्रवार की सुबह को रिपोर्ट दी है कि यह देश किसी भी स्थिति में अपने परमाणु कार्यक्रम के बारे में वार्ता के लिए तैयार नहीं है।
north
इस रिपोर्ट के अनुसार उत्तर कोरिया का सैन्य हथियार कार्यक्रम और अंतरमहाद्विपीय मिसाइल कार्यक्रम पर वार्ता नहीं की जायेगी। अभी हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर उत्तर कोरिया को सैनिक हमले की धमकी दी थी।
उत्तर कोरिया ने बारमबार घोषणा की है कि जब तक प्यूंगयांग के विरुद्ध अमेरिका की शत्रुतापूर्ण कार्यवाहियां, प्रतिबंध और दबाव जारी रहेंगे तब तक वह अमेरिका के मुकाबले में अपने परमाणु हथियार और मिसाइल कार्यक्रम को जारी रखेगा। MM