कोरिया प्रायद्वीप में युद्ध किसी के हित में नहीं हैः चीन
उत्तर कोरिया ने भी घोषणा की है कि अमेरिकी कार्यवाहियां और इस देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्यूंगयांग विरोधी बयान इस बात के सूचक हैं कि उन्होंने युद्ध की आग जला दी है
चीन ने अमेरिका और उत्तर कोरिया से संयंम से काम लेने की सिफारिश की है। चीनी विदेशमंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी करके अमेरिका और उत्तर कोरिया से संयंम से काम लेने का आह्वान किया है।
चीनी विदेशमंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि वाशिंग्टन और प्यूंगयांग कोरिया प्रायद्वीप की स्थिति और जटिल न करें।
इसी प्रकार शुक्रवार को चीनी विदेशमंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में क्षेत्र में अमेरिका और दक्षिण कोरिया के युद्धक विमानों की उड़ान की ओर संकेत किया और घोषणा की है कि दोनों पक्षों को चाहिये कि वे धमकी वाली कार्यवाहियों से दूरी करें।
इसी प्रकार चीनी विदेशमंत्रालय की विज्ञप्ति में आया है कि कोरिया प्रायद्वीप में युद्ध से सबको भारी क्षति उठानी पड़ेगी और युद्ध किसी के पक्ष में नहीं है और सब को संयंम से काम लेना चाहिये।
चीन की ओर से अमेरिका और उत्तर कोरिया से संयंम से काम लेने का आह्वान एसी स्थिति में किया जा रहा है कि जब पिछले एक सप्ताह में कई बार अमेरिकी युद्धक विमानों ने कोरिया प्रायद्वीप पर उड़ान भरी है।
दूसरी ओर उत्तर कोरिया ने भी घोषणा की है कि अमेरिकी कार्यवाहियां और इस देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्यूंगयांग विरोधी बयान इस बात के सूचक हैं कि उन्होंने युद्ध की आग जला दी है। MM