ट्रम्प के ईरान विरोधी बयान पर रूस की फटकार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i51007-ट्रम्प_के_ईरान_विरोधी_बयान_पर_रूस_की_फटकार
रूस के विदेशमंत्रालय ने एक बयान जारी करके ईरान और जेसीपीओए के विरुद्ध ट्रम्प की नीतियों को ख़ारिज करते हुए कहा कि जेसीपीओए से पहले और प्रतिबंधों की ओर पलटना असंभव है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १४, २०१७ १०:२५ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प के ईरान विरोधी बयान पर रूस की फटकार

रूस के विदेशमंत्रालय ने एक बयान जारी करके ईरान और जेसीपीओए के विरुद्ध ट्रम्प की नीतियों को ख़ारिज करते हुए कहा कि जेसीपीओए से पहले और प्रतिबंधों की ओर पलटना असंभव है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार रूस के विदेशमंत्रालय ने शुक्रवार की रात एक बयान जारी करके ईरान और जेसीपीओए के विरुद्ध ट्रम्प की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि राजनैतिक समस्याओं के समाधान के रूप में इस प्रकार की शैलियों का थोपा जाना सही नहीं है। 

रूस के विदेशमंत्रालय ने अपने बयान में इस बात की ओर संकेत करते हुए कि अंतर्राष्ट्रीय संबंधतं में शत्रुतापूर्ण और धमकी भरी भाषा का प्रयोग स्वीकार नहीं है, कहा कि मास्को जेसीपीओए पर प्रतिबद्ध है और इसकी रक्षा के लिए प्रयास करता रहेगा।

रूस के उप विदेशमंत्री सर्गेई रियाबकोफ़ ने भी डोनल्ड ट्रम्प के जेसीपीओए के विरुद्ध दावों और उनकी नीतियों को चिंताजनक बताते हुए कहा कि क्षेत्र की वर्तमान संकटमयी स्थिति में जेसीपीओए क्षेत्र और दुनिया में शांति व सुरक्षा की स्थापना का महत्वपूर्ण तत्व है।

ज्ञात रहे कि वाइट हाऊस ने शुक्रवार को ईरान और ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की नई और तथाकथित व्यापक रणनीति जारी की और उसके कुछ देर बाद अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने अपने बयान में ईरान पर जेसीपीओए के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा है कि जेसीपीओए अमरीकी इतिहास का सबसे बुरा समझौता है और जब भी आवश्यक समझेंगे इस समझौते को तोड़ देंगे।

डोनल्ड ट्रम्प ने इसी प्रकार ईरान पर नये प्रतिबंध लगाने की भी सूचना दी है। (AK)