उत्तर कोरिया ने फिर दी अमरीका को चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i51045-उत्तर_कोरिया_ने_फिर_दी_अमरीका_को_चेतावनी
उत्तर कोरिया ने कहा है कि अगर इस देश के ख़िलाफ़ अमरीकी धमकियां जारी रहीं तो गोओम द्वीप में अमरीकी सेना की छावनी पर मीज़ाईल बरसाएंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १४, २०१७ १५:३० Asia/Kolkata
  • उत्तर कोरिया ने फिर दी अमरीका को चेतावनी

उत्तर कोरिया ने कहा है कि अगर इस देश के ख़िलाफ़ अमरीकी धमकियां जारी रहीं तो गोओम द्वीप में अमरीकी सेना की छावनी पर मीज़ाईल बरसाएंगे।

इरना के अनुसार, उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में सचेत किया कि अगर अमरीकी राष्ट्रपति की ओर से प्यूंग यांग के ख़िलाफ़ ट्वीटर पर धमकियां जारी रहीं तो गोआम द्वीप में अमरीकी सेना की छावनी को निशाना बनाएंगे।

इस बयान में इसी तरह आया है कि ट्रम्प अपने ट्वीटर पेज पर उत्तर कोरिया को गंभीर धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि अमरीकी सरकार गोआम द्वीप में आधुनिक व परमाणु हथियार भेज रही है।

बताया जाता है कि ट्रम्प ने अपने हालिया ट्वीट में सांकेतिक रूप से उत्तरी कोरिया के निरत्रीकरण के लिए परमाणु हमले की धमकी दी है।

उत्तर कोरिया ने जुलाई महीने में मध्यम दूरी के दो बैलिस्टिक मीज़ाईल फ़ायर किए। इनमें से एक की 2200 किलोमीटर और दूसरे की 3700 किलोमीटर मारक क्षमता है और इनके ज़रिए उत्तर कोरिया गोआम द्वीप को निशाना बना सकता है।

ग़ौरतलब है कि गोआम द्वीप प्रशांत महासागर में अमरीका की अहम छावनियों में से एक है और अमरीकी नौसैनिक इस द्वीप में तैनात हैं। यह द्वीप पूरब में फ़िलिपीन और इंडोनेशिया और दक्षिण को कोरिया प्रायद्वीप से घिरा हुआ है। (MAQ/N)