उत्तरी कोरिया ने दी अपने शत्रुओं को धमकी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i51075-उत्तरी_कोरिया_ने_दी_अपने_शत्रुओं_को_धमकी
उत्तरी कोरिया के उप संसद सभापति ने कहा है कि जो भी कोरिया प्रायःद्वीप की शांति को भंग करने के प्रयास करेगा वह हमारे हमले का निशाना बनेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १५, २०१७ ०९:३८ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया ने दी अपने शत्रुओं को धमकी

उत्तरी कोरिया के उप संसद सभापति ने कहा है कि जो भी कोरिया प्रायःद्वीप की शांति को भंग करने के प्रयास करेगा वह हमारे हमले का निशाना बनेगा।

स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार रूस के नगर सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित अंतर संसदीय संघ के 137वें सम्मेलन में बोलते हुए उत्तरी कोरिया के उप संससद सभापति "आन तूंग चांग" ने कहा है कि जो भी उत्तरी कोरिया के भविष्य से खिलवाड़ करने या उसे क्षति पहुंचाने के प्रयास करेगा वह सुरक्षित नहीं रह सकता।  उन्होंने कहा कि हम शांति के समर्थक हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तरी कोरिया से बातचीत का दरवाज़ा खुला हुआ हैः ट्रम्प

ज्ञात रहे कि अमरीका और उसके घटकों की शत्रुतापूर्ण एवं उकसावे की कार्यवाहियों के कारण वर्तमान समय में कोरिया प्रायःद्वीप अशांत बना हुआ है।  उत्तरी कोरिया कई बार एेलान कर चुका है कि जब तक अमरीका और उसके घटक हमे डराने के उद्देश्य से सैन्य अभ्यास या अन्य कार्यवाहियां जारी रखेंगे उस समय तक हम अपनी सैन्य क्षमता को बढ़ाते रहेंगे