नवाज़ शरीफ़, उनकी बेटी और दामाद पर आरोप तय
https://parstoday.ir/hi/news/world-i51280-नवाज़_शरीफ़_उनकी_बेटी_और_दामाद_पर_आरोप_तय
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानंत्री नवाज़ शरीफ़, उनकी बेटी मरयम शरीफ़ और दामाद मुहम्मद सफ़दर पर भ्रष्टाचार के आरोप तय हो गए।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Oct १९, २०१७ १५:४७ Asia/Kolkata
  • नवाज़ शरीफ़, उनकी बेटी और दामाद पर आरोप तय

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानंत्री नवाज़ शरीफ़, उनकी बेटी मरयम शरीफ़ और दामाद मुहम्मद सफ़दर पर भ्रष्टाचार के आरोप तय हो गए।

इस्लामाबाद के एक विशेष न्यायालय ने भ्रष्टाचार के आरोप में नवाज़ शरीफ, मरयम शरीफ़ और मुहम्मद सफ़दर के विरुद्ध आरोप तय कर दिये हैं।  विशेष अदालत ने लंदन में फ्लैट्स के मामले में इन तीनों को भ्रष्टाचार का आरोपी पाया है।

न्यायालय के इस निर्णय पर नवाज़ शरीफ़ की बेटी मरयम नवाज़ का कहना था कि अत्याचार हमेशा नहीं चल सकता एक दिन उसे समाप्त होना है।  उन्होंने कहा कि हम न्यायालय का सम्मान करते हैं और हम भागने वालों में से नहीं हैं।  मरयम नवाज़ ने कहा कि हम मुक़द्दमे की सुनवाई के लिए बाहर से देश वापस आए हैं जिससे पता चलता है कि हम भागने वाले नहीं हैं।