अफ़ग़ानिस्तान में सैनिक छावनी पर हमला 43 सैनिक हताहत
अफ़ग़ानिस्तान में सेना की एक छावनी पर किये गए आत्मघाती हमले में कम से कम 43 सैनिक मारे गए।
काबुल से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार गुरूवार को अफ़ग़ानिस्तान क़ंधार में सेना की एक छावनी में की गई आत्मघाती कार्यवाही में 43 अफ़ग़ान सैनिक मारे गए जबकि 9 अन्य घायल हो गए।
काबुल से हमारे संवाददाता के अनुसार गुरुवार को विस्फोटकों से भरी कुछ गाड़ियां, क़ंधार प्रांत के मीवंद ज़िले में अफ़ग़ान सेना की एक छावनी में घुस आईं जिसके बाद हुए विस्फोट में 43 सैनिक मारे गए। हमले में लगभग 200 लोग घायल हो गए। बताया गया है कि आत्मघाती विस्फोट से पहले आक्रमणकारियों ने गोलीबारी की थी। इस हमले की ज़िम्मेदारी तालेबान ने स्वीकार की है।
ज्ञात रहे कि इससे पहले मंगलवार को भी कुछ सशस्त्र लोगों ने अफ़ग़ानिस्तान में पुलिस मुख्यालय पर हमला कर दिया था जिसके कारण 80 लोग मारे गए थे।