नस्लवाद और इस्लामोफ़ोबिया के ख़िलाफ़ इटली में प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i51388-नस्लवाद_और_इस्लामोफ़ोबिया_के_ख़िलाफ़_इटली_में_प्रदर्शन
इटली के हज़ारों नागरिकों ने प्रदर्शन करके अपने देश में नस्लवाद और इस्लामोफ़ोबिया की आलोचना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २२, २०१७ १७:३८ Asia/Kolkata
  • नस्लवाद और इस्लामोफ़ोबिया के ख़िलाफ़ इटली में प्रदर्शन

इटली के हज़ारों नागरिकों ने प्रदर्शन करके अपने देश में नस्लवाद और इस्लामोफ़ोबिया की आलोचना की है।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार इटली के हज़ारों नागरिकों ने राजधानी रोम की सड़कों पर प्रदर्शन करके अपने देश में दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे नस्लवाद और इस्लामोफ़ोबिया की निंदा की। प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे कि "हम एेसी दुनिया चाहते हैं जिसमें सभी इंसानों के समान अधिकार हों।"

 

प्रदर्शन में इटली के नागरिकों के अलावा विदेशी पलायनकर्ताओं और शरणार्थियों ने भी भाग लिया। पश्चिमी देशों में इस्लामोफ़ोबिया की बढ़ती लहर के कारण वहां के मुस्लिम समाजों को विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना है। इसी तरह गृह युद्ध, अशांति व असुरक्षा और विभिन्न प्रकार के रोग, अफ़्रीक़ी देशों से पश्चिम की ओर लोगों के पलायन के मुख्य कारण हैं। (HN)