अमरीका की ईरान विरोधी रणनीति से सऊदी अरब संतुष्ट
रैक्स टिलरसन ने कहा है कि वाशिंग्टन की नई ईरान विरोधी रणनीति का सऊदी अरब ने समर्थन किया है।
अमरीका के विदेशमंत्री का कहना है कि ईरान के बारे में अमरीकी राष्ट्रपति की नई रणनीति को सऊदी शासक का व्यापक समर्थन प्राप्त है।
रैक्स टिलरसन ने रेयाज़ में सऊदी अरब के विदेशमंत्री आदिल अलजुबैर के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़, ईरान के विरुद्ध ट्रम्प प्रशासन की नई रणनीति का खुलकर समर्थन कर रहे हैं। अमरीकी विदेशमंत्री ने स्पष्ट किया कि सऊदी अरब के शासक के साथ भेंट में कई फैसले लिए गए जिनको व्यवहारिक बनाने के प्रयास किये जाएंगे।
ज्ञात रहे कि बहुत से जानकार कहते हैं कि इराक़ और सीरिया में ईरान के सहयोग से दाइश को पराजित करने के कारण मध्यपूर्व के बारे में वाशिग्टन और रेयाज़ की नीतियां विफल हो गईं जिसके कारण दोनों ही पक्ष बौखलाए हुए हैं। इन दोनो देशों पर दाइश की आर्थिक और सैनिक सहायता के आरोप लगते रहे हैं।