नाइजीरिया में आत्मघाती हमला 13 हताहत
नाइजीरिया के पूर्वोत्तरी नगर माईदोगूरी में किये गए आत्मघाती हमले में से कम 13 लोग मारे गए हैं।
रोएटर्रज़ के अनुसार रविवार की रात एक आत्मघाती ने नाइजीरिया के पूर्वोत्तरी नगर माइदोगूरी में हमला किया जिसके परिणाम स्वरूप कम से कम 13 लोग मारे गए और 5 बुरी तरह से घायल हो गए। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आत्मघाती आक्रमण एक महिला ने किया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की थी किंतु नाइजीनिया में इस प्रकार के हमले आतंकवादी गुट बोको हराम के सदस्य करते आए हैं। विशेष बात यह है कि नाइजीरिया के उत्तरी भाग में बोको हराम के आतंकवादी सक्रिय हैं।
उल्लेखनीय है कि नाइजीरिया में सन 2009 से आतंकवादी घटनाओं में 20 हज़ार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं जबकि इसी दौरान हज़ारों लोग घायल हुए हैं।