रेक्स टिलरसन ने फिर तेहरान विरोधी राग अलापा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i51515-रेक्स_टिलरसन_ने_फिर_तेहरान_विरोधी_राग_अलापा
इराक के स्वयं सेवी बल देश और क्षेत्र की आशा हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २७, २०१७ ०६:२६ Asia/Kolkata
  • रेक्स टिलरसन ने फिर तेहरान विरोधी राग अलापा

इराक के स्वयं सेवी बल देश और क्षेत्र की आशा हैं।

अमेरिका के विदेशमंत्री ने इराकी सरकार का आह्वान किया है कि वह उनके दावे के अनुसार ईरानी प्रभाव के मुकाबले में प्रतिरोध करे।

रेक्स टिलरसन ने रविवार को भी रियाज में सऊदी अरब के विदेशमंत्री आदिल अलजुबैर से भेंट में दावा किया था कि इराक में दाइश से लड़ने वाले शीया अर्ध सैनिक बलों को चाहिये कि वे इराक से स्वदेश वापस चले जायें क्योंकि अब उनका काम खत्म हो गया है।

इराकी प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने रेक्स टिलरसन के बयानों की प्रतिक्रिया में स्पष्ट किया था कि इराक के स्वयं सेवी बल देश और क्षेत्र की आशा हैं।

Image Caption

 

उन्होंने बल देकर कहा था कि किसी को भी इस बात का अधिकार नहीं है कि वह इराकियों के बारे में फैसला ले। उन्होंने बल देकर कहा कि समस्त स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी इराकी हैं।

अमेरिका सदैव ईरान और इराक के संबंधों को कमज़ोर बनाने के प्रयास रहा है परंतु बगदाद उसकी इस मांग व इच्छा पर ध्यान नहीं देता।

इराक के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी और संसद सभापति सलीम अलजबूरी सहित बहुत से इराकी अधिकारियों ने इराक में आतंकवाद से लड़ाई में ईरान की सहायताओं की सराहना की है।

इसी प्रकार इराकी अधिकारी और इस देश के लोग इस देश के क्षतिग्रस्त क्षेत्रों के पुनरनिर्माण में ईरान के समर्थन के जारी रहने के इच्छुक हैं।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के विदेशमंत्री रेक्स टिलरसन ने इसी प्रकार बश्शार असद के बिना सीरिया का आह्वान किया है।

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब सहित अमेरिका के घटकों का समर्थन प्राप्त आतंकवादियों से मुकाबले में बश्शार असद मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। MM