निकी हेली ने ईरान के विरुद्ध फिर राग अलापा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i51551-निकी_हेली_ने_ईरान_के_विरुद्ध_फिर_राग_अलापा
संयुक्त राष्ट्र संघ में अमरीका की प्रतिनिधि निकी हेली ने सीरिया में ईरान की कार्यवाही के बारे में वाइट हाऊस के घिसे पिटे दावों को एक बार फिर दोहराया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २८, २०१७ ०९:५२ Asia/Kolkata
  • निकी हेली ने ईरान के विरुद्ध फिर राग अलापा

संयुक्त राष्ट्र संघ में अमरीका की प्रतिनिधि निकी हेली ने सीरिया में ईरान की कार्यवाही के बारे में वाइट हाऊस के घिसे पिटे दावों को एक बार फिर दोहराया है।

निकी हेली ने शनिवार को सीएनएन से बात करते हुए वाइट हाऊस के अपुष्ट ईरान विरोधी दावों को दोहराते हुए कहा कि वाशिंग्टन, ईरान को सीरिया पर क़ब्ज़ा करने की अनुमति नहीं देगा।

संयुक्त राष्ट्र संघ में अमरीका की प्रतिनिधि ने कहा कि उनका देश सीरिया में यथावत बाक़ी रहेगा। 

निकी हेली का यह बयान एेसे समय में सामने आया है कि वाइट हाऊस शुरु से सीरिया और इराक़ में सक्रिय आतंकवादी गुटों का सबसे बड़ा समर्थक रहा है। 

टीकाकारों का मानना है कि सीरिया का संकट वर्ष 2011 में सऊदी अरब, अमरीका और उसके घटकों के समर्थित आतंकियों के व्यापक हमलों से ज़ायोनी शासन के हित में क्षेत्रीय समीकरण बदलने के लिए आरंभ हुआ।

सीरिया की सेना ने प्रतिरोध के मोर्चे की सहायता से हालिया दिनों में आतंकवादियों को भारी नुक़सान पहुंचाया है। (AK)