अफ़ग़ानिस्तान, तालेबान के हमले में 17 पुलिसकर्मी हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i51596-अफ़ग़ानिस्तान_तालेबान_के_हमले_में_17_पुलिसकर्मी_हताहत
तालेबान ने उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में क़ुन्दूज़ प्रांत में 17 पुलिसकर्मियों को गोली मार कर हताहत कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २९, २०१७ १४:०४ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान, तालेबान के हमले में 17 पुलिसकर्मी हताहत

तालेबान ने उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में क़ुन्दूज़ प्रांत में 17 पुलिसकर्मियों को गोली मार कर हताहत कर दिया।

 हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार क़ुन्दूज़ प्रांत के ख़ान आबाद के गवर्नर हयातुल्लाह अमीरी ने रविवार को इस ख़बर की पुष्टि करते हुए कहा कि तालेबान के सदस्यों ने इसस शहर के पुलिस स्टेशन पर हमला करके स्टेशन में मौजूद पुलिसकर्मियों को गोलियों से भून दिया।

उन्होंने कहा कि इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं।

इससे पहले अफ़ग़ानिस्तान के चहार दर्रे क्षेत्र में चेक पोस्ट पर तालेबान ने कार बम से हमला किया जिसमें तीन पुलिसकर्मी हताहत और कई अन्य घायल हो गये थे (AK)