धमकी के साथ ही अमरीका की ओर से वार्ता के प्रयास
https://parstoday.ir/hi/news/world-i51707-धमकी_के_साथ_ही_अमरीका_की_ओर_से_वार्ता_के_प्रयास
अमरीका, उत्तरी कोरिया को धमकी देने के साथ ही उसके साथ वार्ता के भी प्रयास कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०१, २०१७ १३:३८ Asia/Kolkata
  • धमकी के साथ ही अमरीका की ओर से वार्ता के प्रयास

अमरीका, उत्तरी कोरिया को धमकी देने के साथ ही उसके साथ वार्ता के भी प्रयास कर रहा है।

अमरीकी राष्ट्रपति हालांकि उत्तरी कोरिया के साथ वार्ता को बकवास बताते हुए उसे जहां हमले की धमकी दे चुके हैं वहीं पर अमरीकी अधिकारी गुपचुप ढंग से उत्तरी कोरिया के साथ वार्ता के प्रयास में लगे हुए हैं।

अमरीकी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है।  इस अमरीकी अधिकारी के अुनसार उत्तरी कोरिया के नेतृत्व के साथ सीधी वार्ता के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।  अमरीकी अधिकारी ने अपना नाम छिपाने की शर्त पर बताया कि वाशिग्टन, बहुत ख़ामोशी से उत्तरी कोरिया के नेतृत्व के साथ सीधी वार्ता की कोशिश कर रहा है।  उन्होंने कहा कि अमरीकी अधिकारी, संयुक्त राष्ट्रसंघ में उत्तरी कोरिया के प्रतिनिधि के साथ संपर्क मेंं हैं।