चीनः उत्तरी कोरिया से अच्छे संबंधों की आशा करते हैं
https://parstoday.ir/hi/news/world-i51727-चीनः_उत्तरी_कोरिया_से_अच्छे_संबंधों_की_आशा_करते_हैं
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उत्तरी कोरिया के शासक किम जोंग ऊन के संदेश के जवाब में कहा है कि चीन उत्तरी कोरिया के साथ संबंधों को नई गति देने की आशा करता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०२, २०१७ ०९:३६ Asia/Kolkata
  • चीनः उत्तरी कोरिया से अच्छे संबंधों की आशा करते हैं

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उत्तरी कोरिया के शासक किम जोंग ऊन के संदेश के जवाब में कहा है कि चीन उत्तरी कोरिया के साथ संबंधों को नई गति देने की आशा करता है।

उत्तरी कोरिया की सरकारी न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार चीनी राष्ट्रपति ने कहा है कि हम चाहते हैं कि नई परिस्थितियों में चीन उत्तरी कोरिया के साथ मिलकर संबंधों को बेहतर बनाने का प्रयास करेगा और दोनों देशों में टिकाऊ स्थिरता और विकास होना चाहिए।

इससे पहले किम जोंग ऊन ने चीन के राष्ट्रपति को भेजे गए संदेश में चीन के राष्ट्रपति के लिए बड़ी सफलताओं की कामना की थी।

चीन उत्तरी कोरिया के बीच संबंधों के विस्तार के विषय में संदेश का महत्व इस लिए बहुत अधिक है कि अमरीका की अगुवाई में कुछ उत्तरी कोरिया को अलग थलग करने का प्रयास कर रहा हैं। उत्तरी कोरिया के परमाणु परीक्षणों के कारण इस देश पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं ताकि उत्तरी कोरिया को झुकाया जा सके जबकि इन परिस्थितियों में चीन से विस्तृत संबंध जारी रहने पर उत्तरी कोरिया को झुकाना संभव नहीं होगा।

उत्तरी कोरिया के संकट के चलते अमरीका की साख भी दांव पर लगी हुई है क्योंकि क्षेत्र में अमरीका के घटक दक्षिणी कोरिया और जापान को विश्वास हो चला है कि अमरीका उत्तरी कोरिया को परमाणु कार्यक्रम छोड़ने पर विवश करने में सक्षम नहीं है।

अमरीका इस स्थिति के लिए चीन को ज़िम्मेदार मानता है। अमरीका का कहना है कि चीन के सहयोग के कारण उत्तरी कोरिया पर लगाए जाने वाले प्रतिबंध प्रभावहीन बन जाते हैं।