दाइश ने ली मैनहटन हमले की ज़िम्मेदारी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i51771-दाइश_ने_ली_मैनहटन_हमले_की_ज़िम्मेदारी
आतंकवादी गुट दाइश ने अमरीका के मैनहटन में की जाने वाली आतंकवादी कार्यवाही की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०३, २०१७ १५:४९ Asia/Kolkata
  • दाइश ने ली मैनहटन हमले की ज़िम्मेदारी

आतंकवादी गुट दाइश ने अमरीका के मैनहटन में की जाने वाली आतंकवादी कार्यवाही की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।

दाइश के अनुसार अमरीका के न्यूयार्क नगर के मैनहटन क्षेत्र में हमारे एक सिपाही ने हमला किया था।

उल्लेखनीय है कि न्यूयार्क के मैनहटन क्षेत्र में एक ट्रक चालक ने पैदल चलने वालों से अपना ट्रक टकरा दिया जिसके परिणाम स्वरूप 8 लोग मारे गए और 11 अन्य घायल हो गए।  बताया जा रहा है कि आक्रमणकारी सैफुल्ला सेईपोव उज़्बेकिस्तान का रहने वाला प्रवासी है।  जब हमलावर अपना ट्रक छोड़कर भाग रहा था तो पुलिस ने गोली मारकर उसे घायल कर दिया जिसके बाद वह गिरफ़्तार कर लिया गया।

ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने मैनहटन की घटना के ज़िम्मेदार को फांसी देने की मांग की है।  ट्रम्प ने उज़्बेक प्रवासी सैफ़ुल्लाह की निंदा करते हुए कहा कि एसे व्यक्ति को फांसी दी जानी चाहिए क्योंकि वह अपने काम पर खुश था।  उसने अस्पताल में अपने कमरे में दाइश का झंडा लगाने की भी मांग की थी।