सीरिया, दाइश के ठिकानों पर मीज़ाइलों की बारिश
रूस ने दैरिज़्ज़ूर प्रांत में आतंकवादी गुट दाइश के ठिकानों पर हवा और समुद्र से मीज़ाइलों की बारिश कर दी।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार रूस के रक्षामंत्रालय ने कहा है कि रूस के बम वर्ष विमानों ने शुक्रवार को तीसरे दिन निरंतर दैरिज़्ज़ूर प्रांत के अबू कमाल शहर में दाइश के ठिकानों को निशाना बनाया।
रूस के रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाश्नकोफ़ ने कहा कि भूमध्य सागर में तैनात रूस की पनडुब्बी से भी दैरिज़्ज़ूर में दाइश के ठिकानों को मीज़ाइल से निशाना बनाया गया। रूस के रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इन मीज़ाइल हमलों में दाइश का मुख्यालय, बक्तरबंद गाड़ियां, मोर्चे तथा हथियारों के गोदाम तबाह हुए हैं।
ज्ञात रहे कि रूस, सितंबर 2015 से आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में सीरिया सरकार के साथ सहयोग की परिधि में हमीम सैन्य छावनी में तैनात अपने वायु सेना की यूनिट के प्रयोग के साथ दाइश और नुस्रा फ़्रंट के ठिकानों को पनडुब्बियों और युद्धपोतों तथा बम वर्षक बिमानों से निशाना बना रहा है। (AK)