लेबनान संकट का समाधान केवल वार्ता के माध्यम सेः रूस
Nov ०८, २०१७ ११:३८ Asia/Kolkata
रूस के विदेश मंत्रालय का कहना है कि लेबनान के राजनैतिक संकट का समाधान वार्ता के माध्यम से वहां की जनता द्वारा किया जाना चाहिए।
तास समाचार एजेन्सी के अनुसार रूस के विदेश मंत्रालय ने सअद हरीरी की ओर से लेबनान के प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र की घोषणा के बाद बयान जारी करके यह मांग की है कि लेबनान के संकट का समाधान लेबनानियों द्वारा ही किया जाना चाहिए। इस बयान के अनुसार लेबनान के लोगों को आपसी मतभेदों को समाप्त करके इसका शांतिपूर्ण समाधान करना चाहिए।
रूसी बयान में कहा गया है कि लेबनान में जो परिस्थितियां उत्पन्न हुई हैं उन्होंने माॅस्को के अधिकारियों को चिंतित कर दिया है।
सअद हरीरी ने 4 नवंबर को सऊदी अरब की राजधानी रेयाज़ से अपने त्यागपत्र की घोषणा की थी।
टैग्स