नैटो, परमाणु युद्ध की तैयारी मेंः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i52034-नैटो_परमाणु_युद्ध_की_तैयारी_मेंः_रूस
रूस का कहना है कि उत्तरी एटलांटिक संधि संगठन नैटो, परमाणु युद्ध की तैयार मे लगा हुआ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ११, २०१७ १५:३१ Asia/Kolkata
  • नैटो, परमाणु युद्ध की तैयारी मेंः रूस

रूस का कहना है कि उत्तरी एटलांटिक संधि संगठन नैटो, परमाणु युद्ध की तैयार मे लगा हुआ है।

रूस के रक्षामंत्री सरगेई शाईगो ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि नैटो इस समय एक परमाणु युद्ध की तैयारी में है।  उन्होंने कहा कि रूस और बेलारूस के हालिया संयुक्त सैन्य अभ्यास के बारे में नैटो की ओर से विरोधाभासी बयान, इस बात की पुष्टि करते हैं कि वर्तमान समय में नैटो, एक परमाणु युद्ध की तैयारी में व्यस्त है।

रूसी रक्षामंत्री ने कहा कि सैन्य अभ्यास के बारे में पश्चिमी संचार माध्यमों का शोर-शराबा इसलिए है ताकि रूस और बेलारूस के निकट नैटो को अपनी सक्रियता का अवसर मिल जाए।  उन्होंने इसी प्रकार रूस और बेलारूस के निकटवर्ती क्षेत्रों मे नैटों के सदस्य देशों की ओर से सैनिक हवाई अड्डे, छावनियां तथा बंदरगाहें आदि जैसी आधारभूत सैनिक ठिकाने बनाने के प्रयासों की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से क्षेत्र की स्ट्रैटेजिक स्थिति असंतुलित हो जाएगी।