कोरिया प्रायद्वीप का संकट शांतिपूर्ण ढंग से हल हो, पूतिन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i52052-कोरिया_प्रायद्वीप_का_संकट_शांतिपूर्ण_ढंग_से_हल_हो_पूतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पूतिन ने कहा है कि उत्तर कोरिया का परमाणु और मीज़ाईल मामला शांतिपूर्ण ढंग से होना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १२, २०१७ ०९:३६ Asia/Kolkata
  • कोरिया प्रायद्वीप का संकट शांतिपूर्ण ढंग से हल हो, पूतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पूतिन ने कहा है कि उत्तर कोरिया का परमाणु और मीज़ाईल मामला शांतिपूर्ण ढंग से होना चाहिए।

रशिया टुडे के अनुसार, व्लादमीर पूतिन ने शनिवार को वियतनाम के दानांग शहर में प्रेस कान्फ़्रेंस में कहा कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के ख़िलाफ़ ट्रम्प का शाब्दिक हमला क्षेत्रीय देशों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के नेता के ख़िलाफ़ ट्रम्प के शाब्दिक हमले रुकने चाहिए।

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प अपने भाषण में अनेक बार उत्तर कोरिया पर सैन्य हमले की धमकी दे चुके हैं।

ग़ौरतलब है कि एपेक संगठन के राष्ट्राध्यक्षों की दो दिवसीय बैठक वियतनाम के दानांग शहर में शनिवार को संपन्न हुयी। (MAQ/N)