तुर्की ने क़तर की सैनिक सहायता पर बल दिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i52197-तुर्की_ने_क़तर_की_सैनिक_सहायता_पर_बल_दिया
सऊदी अरब और कतर के मध्य होने वाले संकट के समय से अब तक रजब तय्यब अर्दोग़ान दूसरी बार कतर की यात्रा पर हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov १६, २०१७ १०:३३ Asia/Kolkata
  • तुर्की ने क़तर की सैनिक सहायता पर बल दिया

सऊदी अरब और कतर के मध्य होने वाले संकट के समय से अब तक रजब तय्यब अर्दोग़ान दूसरी बार कतर की यात्रा पर हैं।

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान क़तर की यात्रा पर गये हैं जहां दोहा में उन्होंने क़तर नरेश शैख़ तमीम बिन हमद आले सानी से भेंट में कहा है कि अंकारा दोहा की सैन्य सहायता जारी रखेगा।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार तुर्की के राष्ट्रपति ने इसी प्रकार क़तर नरेश से भेंट में आर्थिक, पर्यटन और अध्ययन के क्षेत्र में दोनों देशों के मध्य कई समझौतों पर हस्ताक्षर की सूचना दी।

इसी प्रकार अर्दोग़ान ने इस भेंट में विभिन्न विशेषकर औद्योगिक और सैनिक क्षेत्रों में कतर सरकार के समर्थन के जारी रहने पर बल दिया। तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा कि वर्ष 2022 में कतर में फुटबाल विश्व कप होगा और तुर्की निजी निर्माण क्षेत्रों में दोहा की सहायता करने के लिए तैयार है। सऊदी अरब और कतर के मध्य होने वाले संकट के समय से अब तक रजब तय्यब अर्दोग़ान की यह दूसरी कतर यात्रा है।

ज्ञात रहे कि 5 जून 2017 को सऊदी अरब ने कतर पर अतिवादी गुटों के समर्थन का आरोप लगाया जिसके बाद से सऊदी अरब और कतर के संबंधों में तनाव व्याप्त है। सऊदी अरब की अगुवाई में संयुक्त अरब इमारात, बहरैन और मिस्र ने कतर से राजनयिक संबंध तोड़ लिये हैं।

साथ ही तुर्की ने फार्स की खाड़ी में अपने मुख्य घटक कतर का पक्ष लिया। पिछले कई वर्षों से अंकारा और दोहा ने विभिन्न विशेषकर कूटनयिक, राजनीतिक और सैनिक क्षेत्रों में अपने संबंधों को विस्तृत किया है। MM