मध्य एशिया में आतंकवादी हमलों की संभावना और चेतावनियां
https://parstoday.ir/hi/news/world-i52208-मध्य_एशिया_में_आतंकवादी_हमलों_की_संभावना_और_चेतावनियां
ताजेकिस्तान में रूस के राजदूत ने उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान से मध्य एशिया के देशों की ओर आतंकवादियों की घुसपैठ की ओर से सचेत किया और कहा कि इन देशों को आतंकवादी गुटों की घुसपैठ से मुक़ाबला करना चाहिए।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Nov १६, २०१७ १३:४० Asia/Kolkata

ताजेकिस्तान में रूस के राजदूत ने उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान से मध्य एशिया के देशों की ओर आतंकवादियों की घुसपैठ की ओर से सचेत किया और कहा कि इन देशों को आतंकवादी गुटों की घुसपैठ से मुक़ाबला करना चाहिए।

ताजेकिस्तान में रूस के राजदूत ने ताजेकिस्तान में आयोजित सैन्य अभ्यास के दौरान एक बयान में कहा कि अफ़ग़ानिस्तान से मध्य एशियाई देशों में आतंकवादियों की घुसपैठ और उनके हमलों की संभावना बढ़ गयी है। उन्होंने इस सैन्य अभ्यास के आयोजन का लक्ष्य, सीमाओं पर आतंकवादियों के संभावित हमलों की रोकथाम बताया। 

रूस के इस कूटनयिक ने कहा कि मध्य एशिया के देश आतंकवादियों के हर प्रकार के संभावित हमलों का मुक़ाबला करने के लिए तैयार है। वास्तविकता यह है कि अफ़ग़ानिस्तान में जारी अशांति के कारण मध्य एशिया के देश और रूस हमेशा चिंतित रहे हैं।

यहां पर यह बात उल्लेखनीय है कि सीरिया और इराक़ में आतंकवादियों के सफ़ाए के बाद आतंकवादियों ने अफ़ग़ानिस्तान की ओर रुख़ करना आरंभ कर दिया है और मध्य एशिया के देशों के सामने हमेशा से चुनौतियां रही हैं। 

अफ़ग़ानिस्तान के परिवर्तन में रूस की दाख़िल होने से पाकिस्तान के साथ सैन्य सहयोग शुरु हुआ था। अफ़ग़ानिस्तान में अशांति के विषय पर रूसी अधिकारियों की जो चिंताएं हैं वह अपनी जगह ठीक तो है किन्तु उन्हें यह भी पता है कि क्षेत्रीय देशों के लिए कोई सीधा ख़तरा नहीं है किन्तु इसका यह अर्थ नहीं है कि भविष्य में भी इस प्रकार के ख़तरे नहीं होंगे।

हालिया दिनों में अफ़ग़ानिस्तान में दाइश की उपस्थिति के विषय ने सभी की नीदें उड़ा दी हैं और अफ़ग़ानिस्तान में दाइश की उपस्थिति ने मध्य एशिया के देशों और रूस की चिंता बढ़ा दी है। ताजेकिस्तान में रूस के राजदूत का इशारा भी इसी ओर था कि उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में चार हज़ार सशस्त्र छापामार मौजूद हैं जो मध्य एशिया के देशों की सुरक्षा के लिए ख़तरा सिद्ध हो सकते हैं। (AK)