अर्जेन्टिना की पनडुब्बी 44 सेवा दल के सदस्यों के साथ लापता
https://parstoday.ir/hi/news/world-i52260-अर्जेन्टिना_की_पनडुब्बी_44_सेवा_दल_के_सदस्यों_के_साथ_लापता
अर्जेन्टिना की नौसेना ने सैन जुआन नामक पनडुब्बी के लापता होने की सूचना दी है जिस पर सेवा दल के 44 सदस्य सवार थे।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov १८, २०१७ १३:४८ Asia/Kolkata
  • अर्जेन्टिना की पनडुब्बी 44 सेवा दल के सदस्यों के साथ लापता

अर्जेन्टिना की नौसेना ने सैन जुआन नामक पनडुब्बी के लापता होने की सूचना दी है जिस पर सेवा दल के 44 सदस्य सवार थे।

समाचार एजेंसी रोयटर्ज़ के अनुसार, अर्जेन्टिना की नौसेना के प्रवक्ता एनरिक बाल्बी ने कहा कि सैन जुआन पनडुब्बी बुधवार को ओशूआया शहर से मार डिल प्लाटा के लिए रवाना हुयी थी।

बाल्बी के अनुसार, लापता पनडुब्बी को ढूंढने के लिए नौसेना की नौकाएं और विशेष विमान भेजे गए हैं। अर्जेन्टिना की नौसेना के प्रवक्ता ने संपर्क स्थापित न हो पाने को सैन जुआन पनडुब्बी के डूबने का कारण बताया है। (MAQ/N)