श्रीलंका में चरमपंथी बौद्धों का मुसलमानों पर हमलों का सिलसिला जारी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i52387-श्रीलंका_में_चरमपंथी_बौद्धों_का_मुसलमानों_पर_हमलों_का_सिलसिला_जारी
श्रीलंका के कट्टपरपंथी बौद्धों ने इस देश के मुसलमानों पर हमले करके कई अल्पसंख्यकों के घरों, दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २०, २०१७ १३:५६ Asia/Kolkata
  • श्रीलंका में चरमपंथी बौद्धों का मुसलमानों पर हमलों का सिलसिला जारी

श्रीलंका के कट्टपरपंथी बौद्धों ने इस देश के मुसलमानों पर हमले करके कई अल्पसंख्यकों के घरों, दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

प्राप्त समाचारों के अनुसार म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर अत्याचार के बाद, अब श्रीलंका के चरमपंथी बौद्धों ने इस देश के मुसलमानों पर हमले आरंभ कर दिए हैं। रविवार देर रात इस देश के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों से मिली ख़बरों के मुताबिक़, बौद्ध कट्टरपंथी लगातार इस देश के अल्पसंख्यकों को अपने हमले का निशाना बना रहे हैं। ताज़ा हमले में एक बार फिर इन बौद्ध कट्टरपंथियों ने कई मुसलमानों के घरों, दुकानों और वाहनों में आग लगा दी है।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, हिंसक घटनाओं में 62 घर, दर्जोनों  दुकानें और 10 वाहनों को बैद्ध चरमपंथियों ने जला दिया है। अधिकारियों के अनुसार जिन घरों, दुकानों और वाहनों को जलाया गया है वे अधिकतर मुसलमानों के ही हैं।

श्रीलंका के क़ानून मंत्रालय ने इस देश के मुसलमानों के ख़िलाफ़ बढ़ते हमलों पर चिंता जताते हुए कहा है कि देश की सरकार ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करेगी। क़ानून मंत्रालय का कहना है कि हमने समय पर कार्यवाही करते हुए चरमपंथी बौद्धों द्वारा फैलाई जा रही धार्मिक हिंसाओं पर नियंत्रण कर लिया गया है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और सैन्य टुकड़ियां घटना स्थल पर तैनात कर दी गईं हैं।

उल्लेखनीय है कि श्रीलंका की जनसंख्या लगभग दो करोड़ दस लाख है जिसमें दस प्रतिशत आबादी मुसलमानों की है।  हालिया कुछ वर्षों के दौरान श्रीलंका में मुसलमानों के विरुद्ध चरमपंथी बौद्धों द्वारा किए जा रहे हमलों में तेज़ी आई है।RZ)