ईरान के परमाणु समझौते का पालन किया जाना चाहिए,
https://parstoday.ir/hi/news/world-i52493-ईरान_के_परमाणु_समझौते_का_पालन_किया_जाना_चाहिए
रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतीन ने कहा कि ईरान के साथ छह विश्व शक्तियों के परमाणु समझौते का पूरी तरह पालन किया जाना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २२, २०१७ ०६:१७ Asia/Kolkata
  • ईरान के परमाणु समझौते का पालन किया जाना चाहिए,

रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतीन ने कहा कि ईरान के साथ छह विश्व शक्तियों के परमाणु समझौते का पूरी तरह पालन किया जाना चाहिए।

अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प से अपनी टेलीफ़ोनी बातचीत में राष्ट्रपति पुतीन ने सूशी मे ईरान, रूस और तुर्की की प्रस्तावित शिखर बैठक के विषयों पर चर्चा की और कहा कि परमाणु समझौते का पालन ज़रूरी है यह अंतर्राष्ट्रीय समझौता क्षेत्र में शांति व सुरक्षा की स्थापना के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

पुतीन ने कहा कि रूस चाहता है कि सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2254, आस्ताना बैठक के घोषणापत्र तथा रूस अमरीका वार्ता में होने वाली सहमति के आधार पर सीरिया के राजनैतिक संकट का समाधान है।

पुतीन ने कहा कि सीरिया की राष्ट्रपति संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करते हुए उन नियमों के आधार पर जिनका निर्धारण सीरियाई पक्षों की समग्र वार्ता में हो, सीरिया संकट का समाधान किया जाए।

रूसी राष्ट्रपति ने गत सोमवार को सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद से अपनी मुलाक़ात के परिणामों के बारे में भी ट्रम्प को सूचित किया और कहा कि सीरिया के राष्ट्रपति ने भी कहा है कि वह राजनैतिक प्रक्रिया पर कटिबद्ध रहते हुए सत्ता के ढांचे में बदलाव और संसदीय व राष्ट्रपति चुनाव करवाने के लिए तैयार हैं।

पुतीन ने ट्रम्प को सूशी शहर में ईरान, रूस और तुर्की की बुधवार को हो रही शिखर बैठक के बारे में बताया कि इस बैठक में सीरिया के मामलों की अलग अलग पहलुओं से समीक्षा की जाएगी।