अफ़ग़ानिस्तान में 63 आतंकवादी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i52525-अफ़ग़ानिस्तान_में_63_आतंकवादी_ढेर
अफ़ग़ानिस्तान के कंधार प्रांत में अफ़ग़ान सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान में 63 तकफ़ीरी आतंकवादियों को मार गिराया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २२, २०१७ १४:०३ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान में 63 आतंकवादी ढेर

अफ़ग़ानिस्तान के कंधार प्रांत में अफ़ग़ान सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान में 63 तकफ़ीरी आतंकवादियों को मार गिराया है।

मेहर न्यूज़ एजेंसी ने ख़ामा नामक समाचार एजेंसी के हवाले से ख़बर दी है कि अफ़ग़ानिस्तान के कंधार प्रांत में अफ़ग़ान सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त अभियान में 63 तकफ़ीरी आतंकवादियों को मार गिराया है।

दूसरी ओर अफ़ग़ानिस्तान के ही लूगर प्रांत में भी तालेबान के साथ हुई झड़प में 8 तालेबान को अफ़ागन सेना ने ढेर कर दिया है।

अफ़ग़ान पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार अफ़ग़ान पुलिस और सेना ने इन दिनों तकफ़ीरी आतंकवादियों और तालेबान के ख़िलाफ़ संयुक्त अभियान शुरू कर रखा है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक़ यह संयुक्त अभियान कंधार प्रांत के मेवंद और ज़हराई ज़िले में चलाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि अफ़ग़ान पुलिस और सेना के ताज़ा संयुक्त अभियान में काला शामीर और जागरूम इलाक़े में कम से कम 30 आतंकवादी मारे गए जबकि मेवंद में 25 आतंकवादी मारे गए थे। इस कार्यवाही में 10 आतंकवादी घायल हुए हैं और पांच आतंकियों को गिरफ़्तार भी किया गया है। (RZ)