अमरीकी मिज़ाइल सिस्टम, पूर्वोत्तरी एशिया के लिए ख़तराः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i52675-अमरीकी_मिज़ाइल_सिस्टम_पूर्वोत्तरी_एशिया_के_लिए_ख़तराः_रूस
पूर्वोत्तरी एशिया में अमरीकी मिज़ाइल सिस्टम लगाने पर रूस ने वाशिग्टन की आलोचना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २५, २०१७ ०६:५९ Asia/Kolkata
  • अमरीकी मिज़ाइल सिस्टम, पूर्वोत्तरी एशिया के लिए ख़तराः रूस

पूर्वोत्तरी एशिया में अमरीकी मिज़ाइल सिस्टम लगाने पर रूस ने वाशिग्टन की आलोचना की है।

रूस के विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ ने अमरीका की ओर से पूर्वोत्तरी एशिया में लगाए जाने वाले मिसाइल सिस्टन की आलोचना की है।  उन्होंने जापान के विदेशमंत्री तारोकोनो के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उत्तरी कोरिया के हमले की धमकी के बहाने अमरीका की ओर से इस मिसाइल सिस्टम का लगाया जाना चिंता की बात है।  रूस के विदेशमंत्री ने कहा कि अमरीका का यह काम पूरे पूर्वोत्तरी एशिया पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा।  उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान सैन्य मार्ग से नहीं बल्कि कूटनीति के माध्यम से संभव है।