तालेबान ने अमरीका की नई करतूत का रहस्योद्धाटन किया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i53019-तालेबान_ने_अमरीका_की_नई_करतूत_का_रहस्योद्धाटन_किया
तालेबान के प्रवक्ता ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान में तैनात अमरीकी सैनिक रणक्षेत्र में आतंकवादी गुट दाइश का समर्थन करते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २९, २०१७ १७:१४ Asia/Kolkata
  • तालेबान ने अमरीका की नई करतूत का रहस्योद्धाटन किया

तालेबान के प्रवक्ता ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान में तैनात अमरीकी सैनिक रणक्षेत्र में आतंकवादी गुट दाइश का समर्थन करते हैं।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार तालेबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने एक बयान जारी करके कहा है कि तीन दिन पहले नंगरहार प्रांत के ख़ूगियानी शहर में तालेबान के लड़ाकों और आतंकवादी गुट दाइश के बीच भीषण झड़पें हुईं और दो दिन पहले दाइश पराजित होने ही वाला था कि अमरीकी सैनिकों ने दाइश को मदद पहुंचानी शुरु कर दी और रणक्षेत्र में कूद पड़े।

तालेबान के प्रवक्ता ने कहा कि अमरीकी हवाई जहाज़ों ने ख़ूगियानी शहर में तालेबान के लड़ाकों पर हमला किया जिसके बाद यह गुट दाइश के साथ युद्ध समाप्त करने और पीछे हटने पर मजबूर हो गया।

तालेबान के प्रवक्ता ने इन हमलों में तालेबान के कितने लड़ाके मारे गये, इसकी ओर कोई संकेत नहीं किया।

अफ़ग़ान सांसदों ने भी नंगरहा प्रांत में अमरीकी सैनिकों पर आतंकवादी गुट दाइश के समर्थन का आरोप लगाया है।

नंगरहार प्रांत, अफ़ग़ानिस्तान के पूरब में अशांत प्रांतों में से एक है और आतंकवादी गुट दाइश यहां सक्रिय है। (AK)