फीडल कास्त्रो की धरोहर इंसानियत हैः कारलोस
राजनीतिक मामलों के एक विशेषज्ञ कारलोस डियोगो ने कहा है कि क्यूबा के दिवंगत नेता फीडल कास्त्रो ने इंसानों के लिए जो धरोहर छोड़ी है वह मानवता है।
रेडियो तेहरान की स्पेन सेवा के अनुसार कारलोस ने क्यूबा के दिवंगत नेता फीडल कास्त्रो की पहली बर्सी के अवसर पर कहा कि फीडल कास्त्रो का नाम लिये बिना क्यूबा के इतिहास के बारे में बात नहीं की जा सकती विशेषकर वर्ष 1959 के बाद की घटनाओं की।
उन्होंने कहा कि फीडल कास्त्रो के दुश्मन बहुत थे परंतु वह उस स्थान पर पहुंच गये कि उनके दुश्मनों ने भी उनकी प्रशंसा में ज़बान खोली और उनकी समझदारी, होशियारी, बुद्धिमानी और इसी प्रकार उनके मानवीय पहलु की प्रशंसा की।
राजनीतिक टीकाकार कारलोस ने इसी प्रकार स्पष्ट किया कि कास्त्रो के दुश्मन उनके बारे में बहुत सी नकारात्मक कहानियां बताते हैं जबकि फीडल कास्त्रो एसे इंसान थे जिनका मुख्य पहलु इंसानियत था और उन्होंने इंसानों के लिए जो धरोहर छोड़ी है वह इंसानियत है।
ज्ञात रहे कि क्यूबा के नेता फीडल कास्त्रो का 25 नवंबर 2016 को निधन हो गया था। MM