शंघाई सहयोग संगठन में ईरान की सदस्यता का समर्थन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i53205-शंघाई_सहयोग_संगठन_में_ईरान_की_सदस्यता_का_समर्थन
रूस के प्रधानमंत्री ने कहा है कि उनका देश शंघाई सहयोग संगठन में ईरान की सदस्यता का स्वागत करता है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec ०२, २०१७ २०:२३ Asia/Kolkata
  • शंघाई सहयोग संगठन में ईरान की सदस्यता का समर्थन

रूस के प्रधानमंत्री ने कहा है कि उनका देश शंघाई सहयोग संगठन में ईरान की सदस्यता का स्वागत करता है।

इर्ना की रिपोर्ट के मुताबिक़ शुक्रवार को रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेफ़ ने शंघाई सहयोग संगठन में ईरान की सदस्यता का स्वागत करते हुए कहा कि रूस शंघाई सहयोग संगठन में ईरान की सदस्यता में कोई बाधा नहीं देख रहा है।

उन्होंने रूस  के सूची शहर में शंघाई सहयोग संगठन के प्रधानमंत्रियों की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ईरान लंबे समय से इस संगठन में पर्वेक्षक के रूप में भाग लेता आ रहा है।

रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेफ़ ने ईरान के उप राष्ट्रपति इस्हाक़ जहांगीरी के साथ हुई भेंटवार्ता में शंघाई सहयोग संगठन में ईरान की सदस्यता का स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि शंघाई सहयोग संगठन के प्रधानमंत्रियों की सोलहवीं बैठक शुक्रवार को रूस के शहर सूची में हुई थी। राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य एकता पर अधारित शंघाई सहयोग संगठन में रूस, चीन, क़ज़्ज़ाकिस्तान, करग़ेज़िस्तान और ताजेकिस्तान संस्थापक देश के तौर पर शामिल थे। (RZ)