सऊदी अरब के ख़िलाफ़ ब्रिटिश जनता का प्रदर्शन
-
26 मार्च 2017 को लंदन में सऊदी अरब के ख़िलाफ़ हुए प्रदर्शन की तस्वीर
पश्चिम एशिया में सऊदी अरब की युद्धोन्मादी नीतियों के ख़िलाफ़ शनिवार को लंदन में लोगों ने यूएई के दूतावास के सामने प्रदर्शन कर आले सऊद मुर्दाबाद आले ज़ायद मुर्दाबाद के नारे लगाए और यमन पर सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात के हमले तुरंत रुकने की मांग दोहरायी।
इरना के अनुसार, स्टाप वार गठजोड़ नामक संगठन की ओर से आयोजित इस प्रदर्शन में जनता ने यमन में मानव त्रासदी के संबंध में चिंता जतायी और मानवीय सहायताओं के जल्द से जल्द यमन पहुंचने की मांग की।
इस रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रदर्शन में शामिल लोगों के हाथों में एसे प्लेकार्ड थे जिन पर यमन में जंग ख़त्म करो, यमन की नाकाबंदी ख़त्म करो और बिन सलमान अपराधी है जैसे नारे लिखे हुए थे।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान की तस्वीर को ज़मीन पर पैर से कुचलते हुए ब्रितानी सरकार से सऊदी अरब को हथियार की बिक्री तुरंत रोकने और सऊदी अरब से संबंध ख़त्म करने की मांग की।
ब्रिटेन में हथियारों के व्यापार के ख़िलाफ़ सक्रिय संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, यमन पर सऊदी अरब के मार्च 2015 में शुरु हुए हमले के समय से अब तक ब्रिटेन सऊदी अरब को 4 अरब डालर के हथियार बेच चुका है। (MAQ/N)