ठहरिए! यहां आपका प्रवेश वर्जित है!
दुनिया में दस जगहें एसी हैं जो जिज्ञासु प्रवृत्ति के लोगों को बहुत परेशान करती हैं क्योंकि वहां हर किसी के लिए अंदर जाना संभव नहीं है। यह दस जगहें एसी हैं जो बर्मूडा ट्रैंगल जितनी रहस्यमयी हैं।
1- वैटिकन का ख़ुफ़िया आर्काइव
इस आर्काइव में बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज़ हैं जिनका संबंध पवित्र ग्रंथ से है तथा दूसरे बहुत से दस्तावेज़ भी वहां रखे हुए हैं। 17वीं शताब्दी में उस समय के पोप पाल पांचवें के आदेश पर आर्काइव को बंद कर दिया गया था और वैटिकन शहर में इसका स्थान भी गुप्त था। 2006 में पोप बेनेडिक्ट 16वें ने इस आर्काइव को खोला लेकिन इसे आम लोगों के लिए नहीं खोला गया।
2- उत्तरी कोरिया का रूम नंबर 39
उत्तरी कोरिया की सकरार से संबंधित एक गुप्त ज़ोन में एक बहुत ही ख़ुफ़िया युनिट की स्थापना की गई। 1970 के दशक में बनाई गई इस युनिट को उत्तरी कोरिया की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी कहा जाता है।
इस युनिट के बारे में अधिक जानकारी तो नहीं है लेकिन अटकलें लगाई जाती हैं कि वहां से चीन और स्विज़रलैंड स्थित बहुत से बैंक खातों को आपरेट किया जाता है और अनेक प्रकार के सौदे किए जाते हैं।
3- इटली का बूफ़ीगलिया द्वीप
यह द्वीप सैकड़ों साल से अपनी डरावनी घटनाओं के लिए ख्याति रखता है। 16वीं शताब्दी में इस द्वीप में 1 लाख से अधिक लोग प्लेग में मारे गए थे। अन्य क्षेत्रों में प्लेग की चपेट में आने वालों को इसी द्वीप में पहुंचा दिया जाता था ताकि अन्य लोगों में संक्रमण न फैले और बीमार इसी द्वीप में मर जाएं। बाद में शवों को जला दिया जाता थ। कहा जाता है कि इस द्पीप की रेत में इंसानों के शवों की राख मिली हुई है।
4- अमरीका का नीहाओ द्वीप
इसे निषिद्ध द्वीप भी कहा जाता है इस लिए कि इस द्वीप में बसने वालों के रिश्तेदारों के अलावा किसी को वहां जाने की अनुमति नहीं है। केवल अमरीकी नौसेना के लोग और अधिकारी विमानों या हेलीकाप्टरों से कभी कभी वहां जा पाते हैं।
इस द्वीप में पक्की सड़कें नहीं और रेस्तोरां जैसी सुविधाएं नहीं हैं और पूरी तरह सोलर एनर्जी पर निर्भर है। यहां एक ही स्कूल है। द्वीप की संस्कृति को सुरक्षित रखने के लिए वर्ष 1915 में लोगों के प्रवेश को वर्जित कर दिया गया।
5- फ़्रांस की लास्को गुफा
यह गुफा फ़्रांस के डोरडन इलाक़े में है। इसकी लंबाई लगभग 100 फ़ुट है। यह दुनिया की अत्यंत प्राचीन गुफाओं में गिनी जाती है। इसकी दीवारों पर अनेक प्रकार के चित्र खुदे हुए हैं। यह इतिहास पूर्व काल की कला के बारे में शोध का केन्द्र भी समझी जाती है। बताया जाता है कि यह गुफा 17300 साल पुरानी है।
वर्ष 1963 में इसे आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया।
6- अमरीका का क्लब-33
यह क्लब फ़्लोरीडा में डिज़्नीलैंड में है। केवल 500 लोग इसके मेंबर हैं जो प्रतिष्ठित हस्तियों में गिने जाते हैं। इसकी मेंबरशिप पाने के लिए लोगों की बहुत लंबी लाइन है। मेंबरशिप की फ़ीस 25 हज़ार डालर है और फिर हर साल 10 हज़ार डालर की रक़म अदा करके इसको एक्सटेंड करवाया जाता है।
7- रशा मेट्र-2
रूस का मेट्रो-2 नेटवर्क मास्को में है। इसे गुप्त सेवाओं के लिए प्रयोग किया जाता है। इसका निर्माण जोज़फ़ स्टालिन के काल में किया गया था। सोवियत संघ की ख़ुफ़िया एजेंसी ने इसे डी-6 का नाम दिया था। इस समय यह विचार है कि रूस का रक्षा मंत्रालय इसके प्रयोग करता है।
8- चीन का जियांगसू संग्रहालय
इस संग्रहालय में चीन की जासूसी की गतिविधियों से जुड़े पुराने दस्तावेज़ रखे गए हैं। इसमें कुछ दस्तावेज़ इतने पुराने हैं कि उनका संबंध 1927 से है। इसमें जासूसी के पुराने यंत्र भी रखे हुए हैं। चीन की सरकार ग़ैर चीनियों को इस संग्रहालय में जाने की अनुमति नहीं देती।
9- जापान जेरांड एसी जाली
इस जाली को जापान की अत्यंत पवित्र मज़ार के भीतर लगाया गया है। यह मज़ार सूर्य देवता से संबंधित बताई जाती है। इसमें केवल उसी पुजारी को जाने की अनुमति है जो जापान के शाही परिवार से संबंध रखता है।
10- कोका कोला का गुप्त संदूक़
यह गुप्त संदूक़ कोका कोला कंपनी का है जिसे अमरीका के जार्जिया नगर में वर्ल्ड आफ़ कोका कोला संग्रहालय में रखा गया है। संदूक़ में वह असली विधि रखी हुई है जिसकी मदद से कोला कोला कंपनी अपना पेय तैयार करती है। कंपनी चाहती है कि यह गुप्त रहे ताकि प्रस्पर्धियों को इसकी भनक न लगे।
साभार अलवक्त