रूस, सेना की समय पर कार्यवाही, बड़ा आतंकी हमला विफल
Dec १२, २०१७ १४:१७ Asia/Kolkata
रूस के सुरक्षा बलों ने समय रहते कार्यवाही करते हुए एक बड़े आतंकी हमले को विफल बना दिया।
स्पूतनिक समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार रूस की फ़ेडरल सुरक्षा संस्था और आतंक निरोधक दल के प्रमुख एलेक्ज़ेंडर बूरन्तीकोफ़ ने कहा कि फ़ेडरल पुलिसकर्मियों ने आतंकवादियों के एक गुट को धर दबोचा जो राष्ट्रपति चुनाव के दौरान आतंकवादी कार्यवाही करने की योजना बना रहा था।
रिपोर्ट में बताया गया है कि इस गुट में मध्य एशिया के एक देश के कई सदस्य थे जिन्हें सोमवार को मास्को के उपनगरीय क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने गिरफ़्तार किया है।
पुलिस ने इन लोगों के क़ब्ज़े से भारी मात्रा में हथियार और गोले बारूद बरामद करने का दावा भी किया है।
रूस में राष्ट्रपति चुनाव की प्रतिस्पर्धा शुरु नहीं हुई है। (AK)
टैग्स