अमरीका, सीरिया में जब तक रहेगा, शांति स्थापित नहीं होगीः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i53929-अमरीका_सीरिया_में_जब_तक_रहेगा_शांति_स्थापित_नहीं_होगीः_ईरान
इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद सभापति के विशेष सलाहकार का कहना है कि जब तक अमरीका सीरिया में रहेगा, इस देश में शांति स्थापित नहीं हो सकती।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १४, २०१७ १५:०८ Asia/Kolkata
  • अमरीका, सीरिया में जब तक रहेगा, शांति स्थापित नहीं होगीः ईरान

इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद सभापति के विशेष सलाहकार का कहना है कि जब तक अमरीका सीरिया में रहेगा, इस देश में शांति स्थापित नहीं हो सकती।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि सीरिया में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति तथा इस देश की जनता पर हमले अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है और इससे कट्टरपंथ में वृद्धि हो रही है।

अमरीका के रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता एरिक याहून ने पांच दिसंबर को कहा था कि सीरिया में जब तक आवश्यकता रहेगी उनके सैनिक बाक़ी रहेंगे।

वर्तमान समय में सीरिया में अमरीका के लगभग 2 हज़ार सैनिक मौजूद हैं जिनमें से अधिकतर विशेष सैन्य टुकड़ी का हिस्सा हैं। यह सैनिक सीरियन डेमोक्रेटिक आर्मी के समर्थन के लिए सीरिया में तैनात हैं। इस गठबंधन में अरब और कुर्द लड़ाके शामिल हैं।

सीरिया की सरकार ने अमरीका के नेतृत्व में इस गठबंधन के सैनिकों के क्रियाक्लाप की आलोचना की है। दमिश्क़ सरकार इस गठबंधन को जनता के जनसंहार का ज़िम्मेदार समझती है। (AK)