राष्ट्रसंघ ने ईरान विरोधी दावे को रद्द कर दिया
संयुक्त राष्ट्रसंघ के प्रवक्ता के सलाहकार ने गुरूवार को बल देकर कहा कि इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि यमनी सैनिकों ने सऊदी अरब पर जो मिसाइल फायर किया था वह ईरान निर्मित था।
फरहान हक़ ने कहा कि राष्ट्रसंघ के महासचिव एन्टोनियो गुटेरेस हर 6 महीने पर सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव नंबर 2231 के क्रियान्वित होने के बारे में रिपोर्ट पेश करते हैं और इस संबंध में उन्होंने एक रिपोर्ट गुरूवार को भी पेश की जिसमें यमनी सैनिकों द्वारा सऊदी अरब पर फायर किये गये मिसाइल के बारे में विश्लेषण भी था परंतु इस बात का कोई प्रमाण नहीं था जो यह सिद्ध करता कि यह मिसाइल ईरान निर्मित था।
राष्ट्रसंघ में अमेरिकी राजदूत निकी हेली ने उस टुकड़े के सामने हाज़िर होकर जिसके बारे में वह दावा करती थीं कि ईरानी मिसाइल का अवशेष है, ईरान के खिलाफ दुष्प्रचार की प्रदर्शनी आयोजित की।
निकी हेली ने यमन की निर्दोष जनता के विरुद्ध अमेरिका के निःसंकोच समर्थन की ओर संकेत के बिना ईरान पर आरोप लगाया कि उसने अंसारुल्लाह को रियाज़ पर मिसाइल हमले के लिए लैस किया।
इसी प्रकार उन्होंने दावा किया कि गुटेरेस की रिपोर्ट में यमन में प्रचलित हथियारों और ईरानी मिसाइलों के होने की ओर संकेत किया गया है।
यमनी अधिकारियों ने बारमबार बल देकर कहा है कि इस देश की सेना की रक्षा शक्ति पूर्णरूप से स्थानीय है और सऊदी अरब की ओर से किये गये व्यापक परिवेष्टन के बावजूद उसकी रक्षा शक्ति में दिन -प्रतिदिन वृद्धि हो रही है।
ज्ञात रहे कि अमेरिकी समर्थन से सऊदी अरब ने 26 मार्च वर्ष 2015 से यमन पर हमला आरंभ कर रखा है जिसमें अब तक 12 हज़ार से अधिक यमनी मारे जा चुके हैं। इसी तरह सऊदी अरब ने यमन का ज़मीनी, हवाई और समुद्री परिवेष्टन कर रखा है जिसके कारण यमन की निर्दोष जनता को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना है। MM