पूरी शक्ति से परमाणु हथियार बनायेंगेः उत्तर कोरिया के विशेषज्ञ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i53967-पूरी_शक्ति_से_परमाणु_हथियार_बनायेंगेः_उत्तर_कोरिया_के_विशेषज्ञ
उत्तर कोरिया के परमाणु विशेषज्ञों ने बल देकर कहा है कि इन हथियारों से हमारे देश की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १५, २०१७ ०९:०६ Asia/Kolkata
  • पूरी शक्ति से परमाणु हथियार बनायेंगेः उत्तर कोरिया के विशेषज्ञ

उत्तर कोरिया के परमाणु विशेषज्ञों ने बल देकर कहा है कि इन हथियारों से हमारे देश की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी

उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल विशेषज्ञों के एक गुट ने आज सुबह एक विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि वे पूरी शक्ति के साथ परमाणु हथियारों और मिसाइलों के निर्माण को जारी रखेंगे।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल विशेषज्ञों ने बल देकर कहा है कि इन हथियारों से हमारे देश की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी।

उत्तर कोरिया के नेता ने भी मंगलवार को बल देकर कहा था कि प्यूंगयांग दुनिया की सबसे मज़बूत परमाणु शक्ति बनने तक आगे बढ़ता रहेगा।

उत्तर कोरिया ने 29 नवंबर को आधुनिकतम अंतरमहाद्विपीय मिसाइल का परीक्षण किया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की युद्धोन्मादी नीति के कारण कोरिया प्रायद्विप में तनाव बहुत बढ़ गया है।

ट्रम्प ने बारमबार उत्तर कोरिया पर सैनिक हमले की धमकी दी थी। अमेरिका चाहता है कि उत्तर कोरिया अपने मिसाइल व परमाणु कार्यक्रम को बंद कर दे किन्तु प्यूंगयांग ने बारमबार बल देकर कहा है कि जब तक उत्तर कोरिया के विरुद्ध अमेरिका और उसके घटकों का ख़तरा बना रहेगा तब तक उत्तर कोरिया अपनी सैनिक क्षमता को मज़बूत करता रहेगा। MM