अमरीका की नई स्ट्रैटेजी शत्रुतापूर्णःरुस
रूस ने अमरीका की नई स्ट्रैटेजी को शत्रुतापूर्ण बताते हुए कहा है कि यह स्ट्रैटेजी देशों से टकराव पैदा करने के उद्देश्य से तैयार की गई है।
वाइट हाउस ने सोमवार को अमरीका की नई राष्ट्रीय सुरक्षा स्टैटेजी जारी की है। 68 पृष्ठों पर आधारित इस रणनीति में अंतर्राष्ट्रीय पर अमरीका के प्रभुत्व तथा सुपर पावर का रोल अदा करने के लिए सैनिक क्षमता में विस्तार पर ज़ोर दिया गया है।
इस रणनीति में रूच और चीन को एसे देश घोषित किया गया है जो अमरीका के सुरक्षा व वित्तीय हितों को नुक़सान पहुंचाने वाले हैं।
रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस दस्तावेज़ में दुनिया के देशों के साथ साझेदारी के संबंध स्थापित करने के प्रस्ताव के बजाए दुनिया पर अमरीका का वर्चस्व सुरक्षित करने की कोशिश स्पष्ट रूप से नज़र आती है।
रूसी विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि अमरीका नहीं चाहता कि रूस और चीन की शक्ति बढ़े।
क्रेमलिन हाउस के प्रवक्ता ने भी अमरीकी रणनीति को साम्राज्यवादी बताया है।