अमेरिका ने उत्तरी कोरिया पर लगाया नया आरोप
https://parstoday.ir/hi/news/world-i54301-अमेरिका_ने_उत्तरी_कोरिया_पर_लगाया_नया_आरोप
अमेरिका ने उत्तरी कोरिया पर नया आरोप लगाते हुए उसे “वाना क्राई साइबर” अटैक का ज़िम्मेदार ठहराया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २०, २०१७ ११:३० Asia/Kolkata
  • अमेरिका ने उत्तरी कोरिया पर लगाया नया आरोप

अमेरिका ने उत्तरी कोरिया पर नया आरोप लगाते हुए उसे “वाना क्राई साइबर” अटैक का ज़िम्मेदार ठहराया है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोन्लड ट्रम्प के सलाहकार थॉमस पी बोसॉर्ट ने वाना क्राई नामक साइबर हमले के लिए उत्तरी कोरिया को ज़िम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि वॉशिंग्टन के पास ऐसे ठोस प्रमाण हैं जिससे साबित होता है कि इस साइबर हमले के पीछे उत्तरी कोरिया का हाथ है।

अमेरिकी राष्ट्रपति के सलाहकार ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका बिना ठोस सबूत के आरोप नहीं लगा रहा है। थॉमस पी बोसॉर्ट ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, जापान ने भी उत्तरी कोरिया के ख़िलाफ़ सबूत होने की बात की है।

उल्लेखनीय है कि जिन देशों में वाना क्राई साइबर हमला हुआ है वहां इस हमले के बाद अस्पताल, स्कूल, सरकारी कार्यालयों, व्यापार केंद्रों के कम्प्यूटर हैक हो गए थे। वाना क्राई ने इसी वर्ष 150 देशों के कंप्यूटर सिस्टम पर असर डाला था। (RZ)