फ़िलिस्तीन और कश्मीर संकटों का समाधान ज़रूरीः पाकिस्तान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i54365-फ़िलिस्तीन_और_कश्मीर_संकटों_का_समाधान_ज़रूरीः_पाकिस्तान
पाकिस्तान का कहना है कि विश्व समुदाय को फ़िलिस्तीन और कश्मीर संकट का शांतिपूर्ण समाधान करने के लिए आगे आना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २१, २०१७ १२:२४ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीन और कश्मीर संकटों का समाधान ज़रूरीः पाकिस्तान

पाकिस्तान का कहना है कि विश्व समुदाय को फ़िलिस्तीन और कश्मीर संकट का शांतिपूर्ण समाधान करने के लिए आगे आना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्रसंघ में पाकिस्तान की प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने अमरीकी दूतावास को बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित करने के ट्रम्प के निर्णय की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि यह फैसला क्षेत्र में तनाव बढाने का कारण है।

मलीहा लोधी ने कहा कि वर्षों से फ़िलिस्तीन और कश्मीर संकट के समाधान के प्रयास किये जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि विश्व समुदाय एकजुट होकर फ़िलिस्तीन और कश्मीर संकट के समाधान के लिए आगे आए।  राष्ट्रसंघ में पाकिस्तान की प्रतिनिधि ने कहा कि अफसोस की बात है कि जिस प्रकार से लंबे समय से फ़िलिस्तीनियों पर अत्याचार किये जा रहे हैं उसी प्रकार से कश्मीरियों पर ही ज़ुल्म हो रहा है।  उन्होंने कहा कि इन दोनो राष्ट्रों के संबन्ध में संयुक्त राष्ट्र संघ के नियम बिना किसी भेदभाव के लागू किये जाएं।मलीहा लोधी का कहना था कि हम वर्षों में कश्मीरियों पर किये जा रहे अत्याचारों को लोगों के सामने लाने के प्रयास कर रहे हैं।