अफ़ग़ानिस्तान में बम विस्फोट, आठ हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i54407-अफ़ग़ानिस्तान_में_बम_विस्फोट_आठ_हताहत
अफ़ग़ानिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया है कि इस देश के दक्षिण में बम का एक धमाका हुआ जिसमें कम से कम आठ व्यक्ति हताहत और कई घायल हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २२, २०१७ ०८:५६ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान में बम विस्फोट, आठ हताहत

अफ़ग़ानिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया है कि इस देश के दक्षिण में बम का एक धमाका हुआ जिसमें कम से कम आठ व्यक्ति हताहत और कई घायल हो गये।

समाचार एजेन्सी शिन हुआ की रिपोर्ट के अनुसार कन्धार प्रांत में एक पुलिस चेक पोस्ट के निकट कारबम का धमाका हुआ जिसमें आठ व्यक्ति हताहत और कई अन्य घायल हो गये।

एक अफ़ग़ान पुलिस अधिकारी ने बताया है कि तालेबान ने एक अपहरित सैन्य वाहन में कंधार प्रांत में सुरक्षा बलों की एक चेक पोस्ट को निशाना बनाया।

ज्ञात रहे कि कंधार अफ़ग़ानिस्तान के उन क्षेत्रों में से है जिसे तालेबान के प्रभाव में समझा जाता है और पिछले दो महीनों के दौरान हमले, सशस्त्र झड़पों और अफगान सुरक्षा बलों और तालेबान के मध्य लड़ाई का साक्षी रहा है और इन लड़ाईयों में सैकड़ों व्यक्ति हताहत व घायल हो चुके हैं। MM