यमन की स्थिति अत्यंत जटिल हैः अंतर्राष्ट्रीय रेड क्राॅस समिति
https://parstoday.ir/hi/news/world-i54789-यमन_की_स्थिति_अत्यंत_जटिल_हैः_अंतर्राष्ट्रीय_रेड_क्राॅस_समिति
अंतर्राष्ट्रीय रेड क्राॅस समिति के स्थानीय प्रवक्ता राल्फ़ अलहाज ने बल देकर कहा है कियमन में मानवीय स्थिति अत्यंत दयनीय है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २८, २०१७ ०६:२४ Asia/Kolkata
  • यमन की स्थिति अत्यंत जटिल हैः अंतर्राष्ट्रीय रेड क्राॅस समिति

अंतर्राष्ट्रीय रेड क्राॅस समिति के स्थानीय प्रवक्ता राल्फ़ अलहाज ने बल देकर कहा है कियमन में मानवीय स्थिति अत्यंत दयनीय है।

उन्होंने कहा है कि इस समय यमन में जो स्थिति दिखाई दे रही है वह मानवीय दृष्टि से अत्यंत त्रासदीपूर्ण है। इससे पहले संसार के विभिन्न क्षेत्रों की ढाई सौ राजनैतिक, सांस्कृतिक व शैक्षिक हस्तियों ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प, फ़्रान्स के राष्ट्रपति एमोनएल मैक्रां और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे को एक पत्र लिख कर कहा था कि यमन पर एक हज़ार दिन पहले युद्ध थोपा गया था और इस युद्ध ने यमन को वर्तमान संसार की सबसे भयावह मानव त्रासदी में धकेल दिया है।

 

पत्र में इन तीनों देशों से, जो सऊदी अरब को हथियारों की आपूर्ति करने वाले प्रमुख देश हैं, मांग की है कि वे इस देश को हथियार बेचना बंद करें। इस बीच विश्व खाद्य संगठन, विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनीसेफ़ ने भी हाल ही में एक संयुक्त बयान जारी करके सऊदी अरब के नेतृत्व वाले अतिक्रमणकारी गठजोड़ से मांग की है कि वह यमन की घेराबंदी समाप्त करे। (HN)