शांतिपूर्ण ढंग से कोरिया संकट का समाधान किया जायेः चीन
चीनी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने बल देकर कहा कि सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के खिलाफ जो प्रतिबंध लगा रखा है बीजींग सूक्ष्मता और पारदर्शिता के साथ उस पर अमल कर रहा है।
चीनी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने वार्ता द्वारा कोरिया प्रायद्वीप संकट के समाधान पर बल दिया है। समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार हुवा चूनयिंग ने गुरूवार को बीजींग में एक साक्षात्कार में संचार माध्यमों से सिफारिश की है कि वे कोरिया प्रायद्वीप संकट के शांतिपूर्ण ढंग से समाधान के लिए विश्व समुदाय को प्रोत्साहित करें।
उन्होंने उस ख़बर का खंडन किया जिसमें कहा गया है कि चीन ने गोपनीय ढंग से कई तेल टैंकर उत्तर कोरिया भेजा है।
साथ ही चीनी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने बल देकर कहा कि सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के खिलाफ जो प्रतिबंध लगा रखा है बीजींग सूक्ष्मता और पारदर्शिता के साथ उस पर अमल कर रहा है।
दक्षिण कोरिया के संचार माध्यमों की रिपोर्ट के अनुसार अक्तूबर महीने से अब तक चीनी तेल टैंकर लगभग 30 बार उत्तर कोरिया के तेल टैंकरों को तेल दे चुके हैं।
उत्तर कोरिया के मिसाइल और परमाणु परीक्षण की प्रतिक्रिया और अमेरिका की मांग पर सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया को तेल और ईंधन देने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
कोरिया प्रायद्वीप के तनाव में वृद्धि में अमेरिका और उसके घटकों की महत्वपूर्ण भूमिका है और वे उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल परीक्षणों के बंद किये जाने के इच्छुक हैं परंतु प्यूंगयांग ने बारमबार बल देकर कहा है कि उत्तर कोरिया के खिलाफ जब तक अमेरिका और उसके घटकों की धमकियां जारी रहेंगी तब तक यह देश भी अपनी सैनिक शक्ति में मज़बूती को जारी रखेगा। MM