रूस ने अमेरिका को चेतावनी दी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i54861-रूस_ने_अमेरिका_को_चेतावनी_दी
रूसी विदेशमंत्रालय ने मॉस्को के खिलाफ नये प्रतिबंधों के बारे में अमेरिका को चेतावनी दी है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec २९, २०१७ १३:०९ Asia/Kolkata
  • रूस ने अमेरिका को चेतावनी दी

रूसी विदेशमंत्रालय ने मॉस्को के खिलाफ नये प्रतिबंधों के बारे में अमेरिका को चेतावनी दी है।

रूसी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाख़ारोवा ने कहा कि अमेरिका द्वारा मॉस्को के खिलाफ नये प्रतिबंध की स्थिति में रूस भी वैसी कार्यवाही करेगा।

उन्होंने कहा कि अमेरिका को चाहिये कि वह वास्तविकता को समझे कि रूस के साथ समस्त क्षेत्रों में लेन-देन उसके हित में है।

रूस की विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने इसी प्रकार "ओपेन एअर" समझौते का उल्लंघन करने पर आधारित अमेरिकी आरोप को निराधार बताया और कहा कि मॉस्को पहली जनवरी 2018 से अमेरिकी जवाब में नई नीति अपनायेगा।

मारिया ज़ाख़ारोवा ने इसी प्रकार कहा कि अमेरिका ने रूस पर ओपेन एअर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाकर एकपक्षीय कार्यवाहियां की है ताकि रूसी विमान चालकों के लिए अधिक से अधिक समस्यायें उत्पन्न कर सके।

ज्ञात रहे कि वर्ष 1992 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने ओपेन एअर समझौते का सुझाव दिया और उस पर हस्ताक्षर किया था।

इस समझौते के आधार पर समझौते के सदस्य देशों के आसमान में निगरानी की असैनिक उड़ानें होंगी ताकि सदस्य देशों की सैनिक गतिविधियों की पारदर्शिता की समीक्षा की जा सके।

यूक्रेन संकट, अमेरिका और यूरोपीय देशों द्वारा रूस के खिलाफ प्रतिबंध और इसी प्रकार अमेरिका से कुछ रूसी कूटनियकों का निकाल दिया जाना अमेरिका- रूस संबंधों में तनाव का मुख्य कारण है। MM