फ़िलिस्तीनियों और रोहिंग्या मुसलमानों की सहायता की जाएः अलअज़हर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i55033-फ़िलिस्तीनियों_और_रोहिंग्या_मुसलमानों_की_सहायता_की_जाएः_अलअज़हर
अहमद तय्यब ने कहा है कि फ़िलिस्तीनियों और रोहिंग्या मुसलमानों की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सहायता की जानी चाहिए।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan ०१, २०१८ १३:१६ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनियों और रोहिंग्या मुसलमानों की सहायता की जाएः अलअज़हर

अहमद तय्यब ने कहा है कि फ़िलिस्तीनियों और रोहिंग्या मुसलमानों की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सहायता की जानी चाहिए।

अलयौमुस्साबे के अनुसार मिस्र के अलअज़हर विश्वविद्यालय के प्रमुख अहमद तय्यब ने नए साल के संदेश में कहा कि सन 2018 में फ़िलिस्तीन और रोहिंग्या मुसलमानों के विषय पर पूरा ध्यान दिया जाए।

अपने संदेश में अलअज़हर प्रमुख ने कहा है कि हमें फ़िलिस्तीनियों और रोहिंग्या मुसलमानों के अधिकारों को किसी भी स्थिति में अनेदखा नहीं करना चाहिए।  अपने संदेश में उन्होंने विश्व समुदाय से मांग की है कि वह इन पीड़ित राष्ट्रों की सहायता के लिए आगे आए।

उल्लेखनीय है कि जहां पर फ़िलिस्तीनी, ज़ायोनियों के अत्याचार का शिकार हो रहे हैं वहीं पर म्यामार की सेना रोहिंग्या मुसलमानों के जातीय सफ़ाए के लिए उनके विरुद्ध अभियान चला रही है जिसमें उनका सहयोग बौद्ध चरमपंथी दे रहे हैं।