फ़िलिस्तीन का समर्थन समस्त आज़ाद लोगों का दायित्व हैः अफ़ग़ान विश्लेषक
एक अफ़ग़ान विशेषज्ञ ने कहा है कि इस्लामी जगत के दुश्मनों और उनके षडयंत्रों के मुकाबले में इस्लामी देशों को चाहिये कि वे पूरी दृढ़ता से फिलिस्तीन और बैतुल मुकद्दस का समर्थन करें।
सैयद जवाद हुसैनी ने रेडियो तेहरान की दरी सेवा के पत्रकार के वार्ता में कहा कि अमेरिकी सरकार और इस देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जैसे जायोनी शासन के समर्थक बैतुल मुकद्दस को इस्राईल की राजधानी बताने की चेष्टा में हैं और एसी स्थिति में इस्लामी देशों की ओर से बैतुल मुकद्दस के बारे में केवल एक विज्ञप्ति का जारी होना काफी नहीं है।
इस अफ़ग़ान विशेषज्ञ व पत्रकार ने कहा कि इस्लामी जगत इस बात को जानता है कि कौन से देश फ़िलिस्तीनी राष्ट्र और बैतुल मुकद्दस के समर्थन में गम्भीर हैं और कौन से देश इस संबंध में सतर्कतापूर्ण नीति रखते हैं और यह समस्त मुसलमानों और विश्व के आज़ाद लोगों का दायित्व है कि इस संबंध में वे एकजुट हो जायें और प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि दुनिया के मुसलमानों को चाहिये कि वे फिलिस्तीन और बैतुलमुकद्दस का समर्थन करें परंतु इस संबंध में इस्लामी सरकारों और इस्लामी समाज के कार्यकर्ताओं की अधिक ज़िम्मेदारी है।
सैयद जवाद हुसैनी ने कहा कि राजनेताओं को चाहिये कि वे इसके लिए प्रभावी कूटनयिक मार्गों का प्रयोग करें और उन देशों से समन्वय करें जो फिलिस्तीन के समर्थन का रुझान रखते हैं और साथ ही वे आम जनमत को तैयार करें और अमेरिका एवं जायोनी शासन के वर्चस्ववादी लक्ष्यों के मार्ग की बाधा बन जायें। MM