नाइजीरिया में झड़प में 50 मरे
https://parstoday.ir/hi/news/world-i55133-नाइजीरिया_में_झड़प_में_50_मरे
उत्तरी नाइजीरिया के बेनयू राज्य में फ़ूलानी क़बीलों ने तीफ़ समुदाय पर हमला किया जिसमें इस समुदाय के कम से कम 50 लोग मारे गए और दसियों अन्य घायल हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०३, २०१८ ०३:३१ Asia/Kolkata
  • यह तस्वीर 23 अक्तूबर 2017 को नाइजीरिया के पूर्वोत्तरी क्षेत्र माइदुगुरी की है जहां एक बम हमले में मारे गए लोगों के अवशेष ले जाते हुए कर्मचारी और पैरामिलिट्री फ़ोर्स के अधिकारी (एएफ़पी के सौजन्य से)
    यह तस्वीर 23 अक्तूबर 2017 को नाइजीरिया के पूर्वोत्तरी क्षेत्र माइदुगुरी की है जहां एक बम हमले में मारे गए लोगों के अवशेष ले जाते हुए कर्मचारी और पैरामिलिट्री फ़ोर्स के अधिकारी (एएफ़पी के सौजन्य से)

उत्तरी नाइजीरिया के बेनयू राज्य में फ़ूलानी क़बीलों ने तीफ़ समुदाय पर हमला किया जिसमें इस समुदाय के कम से कम 50 लोग मारे गए और दसियों अन्य घायल हुए।

इरना के अनुसार, बेनयू प्रांत के राज्यपाल सैमुएल ओर्टम ने कहा कि फ़ूलानी क़बीलों के चरवाहों ने प्रांत के तीफ़ क्षेत्र के निवासियों पर हमला किया जिसमें बच्चों सहित 50 लोग मारे गए। उन्होंने नाइजीरिया की सरकार की तीफ़ क्षेत्र के किसानों की मदद न करने के कारण आलोचना की और कहा कि इस हमले से पहले फ़ूलानी क़बीलों के चरवाहों के हमले के ख़तरे की ओर से सरकारी अधिकारियों को सूचित किया गया था।

ग़ौरतलब है कि नाइजीरिया में हालिया वर्षों में सूखा पड़ने के कारण फ़ूलानी क़बीले के लोग दिन ब दिन निर्धन होते जा रहे हैं और जीवन यापन के लिए पर्याप्त स्रोत न होने के कारण फ़ूलानी क़बीलों के लोगों और किसानों के बीच झड़प होती रहती है।

फ़ूलानी क़बीलों के लोगों का मानना है कि नाइजीरिया की सरकार ने उन्हें हाशिए पर ढकेल दिया है और इस बीच चरमपंथी गुटों ने फ़ूलानी क़बीलों को उनका अधिकार दिलाने के बहाने इन  क़बीलों के कुछ लोगों को अपने गुट में शामिल कर लिया है। (MAQ/N)