नाइजीरिया, मस्जिद में नमाज़ पढ़ते समय आत्मघाती हमला, कई हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i55215-नाइजीरिया_मस्जिद_में_नमाज़_पढ़ते_समय_आत्मघाती_हमला_कई_हताहत
नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी शहर गामबूरो  में एक मस्जिद में हुए भीषण बम धमाके में 14 लोग हताहत हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०४, २०१८ ११:३४ Asia/Kolkata
  • नाइजीरिया, मस्जिद में नमाज़ पढ़ते समय आत्मघाती हमला, कई हताहत

नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी शहर गामबूरो  में एक मस्जिद में हुए भीषण बम धमाके में 14 लोग हताहत हुए हैं।

फ्रांस प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक़, नाइजीरिया के सुरक्षा सूत्रों ने घोषणा की है कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट बोको हराम ने नाइजीरिया की एक मस्जिद में आत्मघाती हमला किया है। मस्जिद पर हुए आतंकवादी हमले में 14 लोग मारे गए हैं और दर्जनों नमाज़ी घायल हुए हैं जबकि घायलों में कई की हालत गंभीर है जिसके कारण मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार एक आत्मघाती हमलावर, सुबह की नमाज़ से पहले ही गामबूरो शहर की मस्जिद में प्रवेश करता है  और नमाज़ के आरंभ होते ही नमाज़ियों के बीच ख़ुद को धमाके से उड़ा लेता है। इस आत्मघाती हमले में 14 लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई जबकि दर्जन भर नमाज़ी घायल हुए हैं।

नाइजीरियाई पुलिस ने इस आतंकी हमले के सिलसिले में चार आतंकवादियों का पीछा करके उन्हें गिरफ़्तार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट बोको हराम विभिन्न अफ़्रीक़ी देशों में आए दिन आतंकवादी हमले करता रहता है, जैसे नाइजीरिया, कैमरून, नाइजर और चाड आदि। बोको हराम के हमलों में अबतक 20,000  से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं जबकि इन आतंकवादी हमलों के कारण 20 लाख से अधिक लोग बेघर हो चुके हैं। (RZ)