अमरीका के मामले में सब्र का पैमाना लबरेज़ हो रहा है,
https://parstoday.ir/hi/news/world-i55349-अमरीका_के_मामले_में_सब्र_का_पैमाना_लबरेज़_हो_रहा_है
वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति ने कहा है कि अमरीका के मामले में उनका सब्र का पैमाना लबरेज़ हो रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०६, २०१८ १५:०१ Asia/Kolkata
  • अमरीका के मामले में सब्र का पैमाना लबरेज़ हो रहा है,

वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति ने कहा है कि अमरीका के मामले में उनका सब्र का पैमाना लबरेज़ हो रहा है।

निकोलस मादोरो ने देश के चार अधिकारियों पर अमरीका की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों की कड़ी आलोचना करते हुए चेतावनी दी कि वर्तमान अमरीकी राष्ट्रपति और उनके प्रशासन ने वेनेज़ोएला का सब्र का पैमाना लबरेज़ कर दिया है।

उन्होंने कहा कि ट्रम्प की आक्रामक सरकार की अब कोई भी हरकत हम सहन नहीं करेंगे। उन्होंने सेना को भी निर्देश दिया है कि वाइट हाउस की ओर से ब्लैकमेल करने की कोशिशों का पूरी ताक़त से जवाब दे।

अमरीका के वित्त मंत्रालय ने वेनेज़ोएला के चार अधिकारियों पर यह कहते हुए प्रतिबंध  लगाए कि वह देश में होने वाले प्रदर्शनों को दबाने में शामिल थे।

वेनेज़ोएला के विदेश मंत्री जोर्ज अरीज़ा ने कहा कि उनका देश की सेना वाशिंग्टन के दबाव में आने वाली नहीं है।

ट्रम्प सरकार ने वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति मादोरो पर यह कहते हुए प्रतिबंध लगाए थे कि वह तानाशाह हैं और देश की जनता की इच्छाओं पर ध्यान नहीं देते।

ज्ञात रहे कि वर्ष 2016 में वेनेज़ोएला में अमरीका के उकसावे पर प्रदर्शन भड़क उठे थे जिनके दौरान सरकार और विरोधियों की ओर से कम से कम 125 लोग मारे गए थे।