शेख ज़कजक़ी के समर्थन में नाईजीरिया के 50 स्थानों पर प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i55475-शेख_ज़कजक़ी_के_समर्थन_में_नाईजीरिया_के_50_स्थानों_पर_प्रदर्शन
नाईजीरिया के इस्लामी आन्दोलन के प्रमुख की स्वतंत्रता को लेकर इस देश में व्यापक प्रदर्शन किये गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०८, २०१८ १३:२८ Asia/Kolkata
  • शेख ज़कजक़ी के समर्थन में नाईजीरिया के 50 स्थानों पर प्रदर्शन

नाईजीरिया के इस्लामी आन्दोलन के प्रमुख की स्वतंत्रता को लेकर इस देश में व्यापक प्रदर्शन किये गए।

नाईजीरिया में 50 स्थानों पर हज़ारों लोगों ने शेख इब्राहीम ज़कज़की की स्वतंत्रता के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए इस देश के राष्ट्रपति "मुहम्मदू बुहारी" से मांग की है कि उनको तत्काल स्वतंत्र किया जाए।

"शेख इब्राहीम ज़कज़की" की स्वतंत्रता के समर्थन में व्यापक प्रदर्शन एेसी स्थिति में किये जा रहे हैं कि जब उनकी बेटी ने बताया है कि मेरे पिता की शारीरिक स्थिति अच्छी नहीं है और नाईजीरिया की सरकार शेख ज़कज़की के इलाज की अनुमति नहीं दे रही है।  जेल के भीतर शेख ज़कज़की को पड़ने वाले अटैक के कारण उनकी स्वास्थ्य स्थिति बहुत चिंताजनक बताई जा रही है।

दिसंबर सन 2015 को नाईजीरिया के सुरक्षाबलों ने इस देश के ज़ारया नगर में स्थित इमामबाड़े पर हमला कर दिया था।  इस हमले में बड़ी संख्या में लोग शहीद और घायल हुए थे।  शेख ज़कज़की वैसे तो इस समय जेल में हैं किंतु नाईजीरिया के उच्चतम न्यायालय ने डेढ वर्ष पहले ही उनकी गिरफ़्तारी को ग़ैर क़ानूनी घोषित किया था।  न्यायालय ने आदेश दिया था कि शेख ज़कज़की को तत्काल स्वतंत्र किया जाए।  नाईजीरिया के इस्लामी आन्दोलन के एक सदस्य इब्राहीम सुलैमान का कहना है कि देश की सरकार शेख ज़कज़की को जान से मार देना चाहती है और यही कारण है कि वह उनको न तो जेल से आज़ाद कर रही है और न ही उनके उपचार की अनुमति दे रही है।

नाईजीरिया, अफ्रीका का एेसा देश है जहां पर मुसलमानों की संख्या इस महाद्वीप पर सबसे अधिक है।  इस देश में शिया मुसलमानों के बढ़ते प्रभाव से कुछ देश बहुत चिंतित हैं।  इस बारे में नाईजीरिया के मामलों के एक विशेषज्ञ यूसुफ़ हम्ज़ा का कहना है कि अमरीका, ज़ायोनी शासन और सऊदी अरब, नाईजीरिया में शिया मुसलमानों के बढ़ते प्रभाव से बहुत अधिक चिंतित हैं।  यही कारण है कि वे वहां की सरकार के माध्यम से शिया मुसलमानों को अधिक से अधिक दबाने के प्रयास कर रहे हैं।  शेख़ ज़कज़की पर हमला और उनकी गिरफ़्तारी इसी षडयंत्र का एक भाग है।