अमेरिका की सैनिक महिलाओं ने प्रदर्शन किया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i55517-अमेरिका_की_सैनिक_महिलाओं_ने_प्रदर्शन_किया
अमेरिका की दसियों सैनिक महिलाओं ने अमेरिकी सैनिकों में यौन शोषण में वृद्धि के खिलाफ पेंटागन के सामने प्रदर्शन किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०९, २०१८ ०९:०० Asia/Kolkata
  • अमेरिका की सैनिक महिलाओं ने प्रदर्शन किया

अमेरिका की दसियों सैनिक महिलाओं ने अमेरिकी सैनिकों में यौन शोषण में वृद्धि के खिलाफ पेंटागन के सामने प्रदर्शन किया।

समाचार एजेन्सी फ्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की सैनिक महिलाओं ने वाशिंग्टन में हाथों में प्ले कार्ड उठा रखे थीं और उन्होंने यौन उत्पीड़न व यौन शोषण के खिलाफ नारे लगाये और सैनिकों के मध्य यौन शोषण की भर्त्सना की।

आधिकारिक आंकड़े इस बात के सूचक हैं कि पिछले पांच वर्षों में अमेरिकी सैनिकों के मध्य यौन शोषण के 20 हज़ार मामले सामने आये हैं।

पेंटागन से अभी हाल ही में प्रकाशित होने वाली रिपोर्ट के अनुसार यौन शोषण का शिकार होने वाली अधिकांश सैनिक महिलाएं रिपोर्ट दर्ज कराने से परहेज़ करती हैं।

इस आधार पर प्रतीत यह हो रहा है कि यौन शोषण का शिकार बनने वाली सैनिक महिलाओं की संख्या बहुत अधिक है। MM